किरोड़ी लाल मीणा का महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर तीखा हमला, बताया पद और सत्ता का भूखा

भाजपा नेता का कांग्रेस पर पलटवार

किरोड़ी लाल मीणा का महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर तीखा हमला, बताया पद और सत्ता का भूखा

जयपुर में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने महेंद्रजीत मालवीय को पद और सत्ता का भूखा बताते हुए भाजपा छोड़ने पर तीखा हमला किया।

जयपुर। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर तीखा हमला बोला है। भाजपा में मीडिया से बातचीत के दौरान किरोड़ी ने कहा कि महेंद्रजीत सिंह मालवीय राजनीति में पद और सत्ता के भूखे हैं। वे जनसेवा के लिए नहीं, बल्कि पद पाने की मंशा से राजनीति कर रहे हैं।

किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि यदि मालवीय के मन में वास्तव में जनसेवा का भाव होता, तो वे किसी भी दल में रहकर जनता की सेवा कर सकते थे। भाजपा देश का सबसे बड़ा संगठन है, लेकिन यहां पद आसानी से नहीं मिलते। इसी वजह से वे भाजपा छोड़कर चले गए।

उन्होंने साफ कहा कि भाजपा व्यक्ति आधारित नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित पार्टी है। किसी के आने या जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर मालवीय रोज इसी तरह की बयानबाजी करेंगे तो उनका राजनीतिक अस्तित्व भी खत्म हो जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान