सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समय-सारणी

गुडूर एवं नायडपेटा स्टेशनों पर ठहराव

सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समय-सारणी
रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-चैन्न्ई बीच एवं एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन।

जयपुर। रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-चैन्न्ई बीच एवं एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार जोधपुर-चैन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 27 जून से 25 जुलाई तक जोधपुर से प्रत्येक शनिवार को रात 9.20 बजे रवाना होकर रविवार को जयपुर स्टेशन पर रात 1.55 बजे आगमन व रात 2.05 बजे प्रस्थान कर सोमवार को रात 8 बजे चैन्नई बीच पहुॅचेगी।

इसी प्रकार एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 जून से 28 जुलाई तक एमजी आर चैन्नई सेट्रल से प्रत्येक मंगलवार को शाम 5.15 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर दोपहर 2.50 बजे आगमन व दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर रात 8.30 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां , छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, ईटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, वरंगल, खम्मम, विजयवाडा, बापटला, चीराला, औंगोल, नेल्लोर, गुडूर एवं नायडपेटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कुवैत का ऐलान : 20 लाख बैरल कच्चे तेल का प्रतिदिन करेगा उत्पादन, ऊर्जा से जुड़े कामकाज को फिर शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम कुवैत का ऐलान : 20 लाख बैरल कच्चे तेल का प्रतिदिन करेगा उत्पादन, ऊर्जा से जुड़े कामकाज को फिर शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम
कुवैत ने एक सप्ताह के भीतर कच्चे तेल का उत्पादन 20 लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक करने का ऐलान किया...
स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष पूरे, जयपुर में नवाचार और उद्यमिता को मिला नया संबल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधानसभा में योगोत्सव, देवनानी के नेतृत्व में हुआ सामूहिक योगाभ्यास
सुप्रीम कोर्ट का नीट-यूजी की याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई से इनकार, कहा- इसमें कोई जल्दबाजी नहीं
बांसवाड़ा नगर परिषद के प्रशासक का दायित्व उपखंड अधिकारी को सौंपा
सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समय-सारणी
सीएम सतीशन ने पेश किया संशोधित बजट, 'मिशन समुद्र' और वित्तीय सुदृढ़ीकरण से बनेगा 'नया केरल'