गोविंद देवजी मंदिर में हुआ कुंभ जल का वितरण, आज घर बैठे कर सकेंगे स्नान

संगम से भरी छह हजार शीशी दर्शनार्थियों को भेंट

गोविंद देवजी मंदिर में हुआ कुंभ जल का वितरण, आज घर बैठे कर सकेंगे स्नान

मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि आगामी 19 जनवरी को सुबह नौ से ग्यारह बजे तक निशुल्क नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा।

जयपुर। गोविंद देवजी मंदिर में राजभोग झांकी के बाद प्रयागराज कुंभ का जल वितरित किया गया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी और मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने मंदिर के जगमोहन में कुंभ जल से भरे तांबे के कलश भेंट किए। सभी से आग्रह किया गया कि ये जल अन्य लोगों को भी दें। इसके बाद करीब त्रिवेणी संगम से भरी छह हजार शीशी दर्शनार्थियों को भेंट की गई। लोगों ने श्रद्धाभाव से शीशी ग्रहण की। लोगों ने मंदिर प्रबंधन के आग्रह पर अन्य लोगों को भी कुंभ जल प्रदान किया। एक अनुमान के मुताबिक एक ही दिन में ग्यारह हजार से अधिक लोगों तक कुंभ जल वितरित हो गया। मंगलवार को मकर संक्रांति के पहले शाही स्नान का पुण्य लाभ लोग घर बैठे उठा सकेंगे।
इससे पूर्व नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में कुंभ घट का विधिवत पूजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी की टोली ने नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न करवाया। कृष्ण गायत्री और राधा गायत्री मंत्र से यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान की गई। एक बुराई छोडऩे एक अच्छाई ग्रहण करने के साथ श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति की। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि आगामी 19 जनवरी को सुबह नौ से ग्यारह बजे तक निशुल्क नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज महाकुंभ में प्रथम शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी को होगा। लाखों की संख्या में संगम तट पर डुबकी लगाएंगे। किसी कारणवश प्रयागराज नहीं पा पाने वाले छोटीकाशी के श्रद्धालु घर बैठे भी त्रिवेणी संगम के जल से कुंभ स्नान का पुण्य कमा सकेंगे। इसलिए प्रयागराज कुंभ में लगे गोविंद धाम के माध्यम से बड़ी मात्रा में त्रिवेणी संगम का जल जयपुर लाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त