पिकअप-बाइक की टक्कर में मजदूर की मौत, चालक फरार
7-12 साल के तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया
एक पिकअप चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मौत के बाद परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ वाहन संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज। थाना प्रभारी गुरुभूपेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना सब्जी मण्डी के गेट नम्बर तीन के पास की है। पिकअप चालक हादसे के बाद मौके से फरार।
जयपुर। मुहाना मण्डी में बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक पिकअप चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मौत के बाद परिजनों ने पिकअप चालक के खिलाफ वाहन संख्या के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी गुरुभूपेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना सब्जी मण्डी के गेट नम्बर तीन के पास की है। पिकअप चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों की रिपोर्ट पर फरार चालक की तलाश जारी है। हादसे में गम्भीर घायल बाबूलाल (30) बरेड़ी लालसोट को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुकान पर सामान लेने गया, लौटा नहीं
मृतक के भाई कालू राम ने बताया कि बाबूलाल सुबह हर रोज की तरह सुबह के समय दुकान पर सामान लेने गया। आरोप है कि गेट नम्बर तीन पर पिकअप चालक की लापरवाही से टक्कर हो गई। 7-12 साल के तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Jul 2026 16:36:53
आयोग ने फील्ड टीमों की संख्या बढ़ाने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर विशेष जोर। जानकारी के...

Comment List