द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू, 6 प्रशिक्षकों के प्रस्ताव यूडीएच को भेजे

औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विभागीय स्तर पर प्रस्ताव

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरू, 6 प्रशिक्षकों के प्रस्ताव यूडीएच को भेजे

राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को भूमि आवंटित किए जाने की महत्वपूर्ण पहल पर कार्यवाही आगे बढ़ गई है।

जयपुर। राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को भूमि आवंटित किए जाने की महत्वपूर्ण पहल पर कार्यवाही आगे बढ़ गई है। विधानसभा में एक सवाल के जवाब में बताया गया कि इस संबंध में नगरीय विकास विभाग की ओर से  अधिसूचना जारी कर पात्र प्रशिक्षकों को भू-खण्ड आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 8 द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षक हैं। इनमें से 6 प्रशिक्षकों ने भू-खण्ड आवंटन के लिए विधिवत आवेदन प्रस्तुत किए हैं। इन आवेदनों की जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विभागीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए गए।

विभाग के माध्यम से इन 6 द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रशिक्षकों के भू-खण्ड आवंटन संबंधी प्रस्ताव नगरीय विकास विभाग को अग्रेषित कर दिए गए हैं। अब आगे की कार्रवाई विभागीय नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी। सरकार की इस पहल को खेल प्रशिक्षकों के सम्मान और प्रोत्साहन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को संस्थागत मान्यता के साथ-साथ स्थायी सुविधा भी मिल सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-इजरायल व ईरान युद्ध : 15 सौ करोड़  का निर्यात अटका, हाड़ौती की अर्थव्यवस्था होगी प्रभावित अमेरिका-इजरायल व ईरान युद्ध : 15 सौ करोड़ का निर्यात अटका, हाड़ौती की अर्थव्यवस्था होगी प्रभावित
प्रभावित होगा कोटा का नियार्त: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, वस्तुओं की कीमतें बढ़ेगी ।
चैत्र कृष्ण पंचमी : बंद रहेंगे श्रीलक्ष्मी जगदीश मंदिर के कपाट, संध्या 6:15 बजे आरती के बाद दर्शन संभव
मार्च में आबकारी विभाग पर भारी दबाव, एक माह में 4,880 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य
भारत के पास पेट्रोलियम का पर्याप्त भंडार : देश में कच्चे तेल का 25 दिन का अतिरिक्त भंडार, अधिकारियों ने कहा- पेट्रोलियम उत्पादों की नहीं होगी कोई कमी
अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा ईरान : शांति कायम करने के लिए सहयोग की करते है अपील, पेजेशकियान बोले- इजरायल या अमेरिका का समर्थन करना इज्जत का रास्ता नहीं
अमेरिका ने इजरायल को दी 12,000 बम बेचने की मंजूरी : सौदे की कीमत लगभग 15.18 करोड़ डॉलर, क्षेत्रीय खतरों के खिलाफ बढ़ेगी प्रतिरोध क्षमता
जन्मजात डायफ्रामेटिक हर्निया का दुर्लभ मामला : 11 वर्षीय बच्चे का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन, मिली नई जिंदगी