लेन सिस्टम से हाईवे पर सुरक्षित हुआ सफर, एनएच-48 पर पुलिस की सख्ती और अनुशासन से हादसों में बड़ी कमी

हाईवे को मौत के रास्ते से सुरक्षित सफर की ओर

लेन सिस्टम से हाईवे पर सुरक्षित हुआ सफर, एनएच-48 पर पुलिस की सख्ती और अनुशासन से हादसों में बड़ी कमी

राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लागू किए गए लेन सिस्टम ने यह साबित कर दिया है कि सड़क पर अनुशासन ही सबसे बड़ी सुरक्षा। कभी एनएच-48 पर आए दिन किसी न किसी परिवार के लिए दुखभरी खबर लेकर आता था। तेज रफ्तार, गलत ओवरटेक और लेन अनुशासन की कमी कई घरों की खुशियां छीन रही थ, लेकिन अब तस्वीर बदल रही।

जयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लागू किए गए लेन सिस्टम ने यह साबित कर दिया है कि सड़क पर अनुशासन ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। कभी एनएच-48 पर आए दिन किसी न किसी परिवार के लिए दुखभरी खबर लेकर आता था। तेज रफ्तार, गलत ओवरटेक और लेन अनुशासन की कमी कई घरों की खुशियां छीन रही थ, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। जयपुर रेंज पुलिस की सख्ती, लगातार निगरानी और लेन सिस्टम की प्रभावी पालना ने हाईवे को मौत के रास्ते से सुरक्षित सफर की ओर मोड़ दिया है। अब यह हाईवे सिर्फ  वाहनों का रास्ता नहीं, बल्कि हजारों लोगों की सुरक्षित घर वापसी की उम्मीद बनता जा रहा है। 

हादसे कम, जिंदगी ज्यादा सुरक्षित: हाईवे पर सड़क हादसों, मौतों और घायलों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है। सितंबर-दिसंबर 2024-25 तथा जनवरी-अप्रैल 2025-26 के तुलनात्मक आंकड़े बताते हैं कि लेन ड्राइव लागू होने के बाद हाईवे पर यातायात अधिक व्यवस्थित हुआ और लोगों की जान बची है। सड़क दुर्घटनाओं के मामले 293 से घटकर 224 रह गए। यानी 69 हादसे कम हुए। मृतकों की संख्या 178 से घटकर 138 पर पहुंच गई, जबकि घायलों की संख्या 312 से घटकर 203 रह गई। लेन सिस्टम ने 109 लोगों को गंभीर हादसों से बचाया। यह केवल आंकड़ों की कमी नहीं, बल्कि दर्जनों परिवारों को टूटने से बचाने वाली उपलब्धि है।

लेन में चलेंगे तो सुरक्षित पहुंचेंगे
विशेषज्ञों का मानना है कि लेन सिस्टम केवल ट्रैफिक व्यवस्था नहीं, बल्कि लाइफ  सेफ्टी सिस्टम है। यदि वाहन चालक अपनी निर्धारित लेन में चलें, सीट बेल्ट और हैलमेट का उपयोग करें तथा गति सीमा का पालन करें तो अधिकांश सड़क हादसों को रोका जा सकता है। 

हाईवे पर जल्दबाजी नहीं, जिम्मेदारी जरूरी
हाईवे पर जल्दबाजी नहीं, जिम्मेदारी जरूरी है। लेन सिस्टम अपनाइए, जिससे आपका और दूसरों का सफर सुरक्षित हो सके। पुलिस का जागरुकता और समझाइश का अभियान जारी है। वाहन चालकों को सिर्फ लेन सिस्टम अपनाकर यात्रा करनी है, जिससे जीवन सुरक्षित हो सके। -राहुल प्रकाश, आईजी रेंज जयपुर

Read More अप्रैल में हुई 9 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी, राज्य को मिलेगा 24 हजार करोड़ से अधिक राजस्व

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार सूरत की फैक्ट्रियों से बचपन मुक्त : साड़ी पर धागा वर्क और मशीनें चलाते मिले 92 नौनिहाल, मजदूरी सिर्फ 5 हजार
आदिवासी अंचलों से गुजरात मजदूरी के लिए ले जाए गए मासूमों के खिलाफ हो रहे शोषण का बड़ा खुलासा। उदयपुर...
लेबनान में युद्धविराम के बाद मारे गए 23 बच्चे, यूनिसेफ ने कहा- हिंसा और बच्चों के मानसिक तनाव को बढ़ा रहे हमले
वीडी सतीशन बनेंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने 10 दिन बाद लगाई नाम पर मुहर
मुख्यमंत्री पद की चर्चा तेज : राहुल गांधी ने केरल कांग्रेस नेताओं से की फोन पर बात, सीधे बात करने से नेता हैरान
नहीं थम रही रूपए की गिरावट: 1 डॉलर की कीमत 95.86 रुपये पहुंची, नहीं काम आई सोने पर ड्यूटी बढ़ाने की चाल
ऑपरेशन के बाद से ही किडनी फेल्योर से जूझ रहीं प्रसूताएं, यूरिन आउटपुट नहीं
आईपीएल-2026 : आरसीबी जीत के साथ शीर्ष पर, कोहली के विराट शतक से कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया