आज मनाई जाएगी दीपावली : घर-घर जलेंगे दीप, दीपोत्सव मनाने के साथ ही होगा लक्ष्मी पूजन 

माता के पूजन के लिए प्रसाद बनाया जाएगा

आज मनाई जाएगी दीपावली : घर-घर जलेंगे दीप, दीपोत्सव मनाने के साथ ही होगा लक्ष्मी पूजन 

खुशी में सारे अयोध्यावासियों ने प्रभु राम के स्वागत में घी के दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी कारण से तब से ही ये परंपरा चली आ रही है। 

जयपुर। दीपावली महापर्व सोमवार को श्रद्धा, उत्साह और वैभव से मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि पर भगवान श्री राम 14 वर्षों का वनवास काटकर और लंका पर विजय करने के बाद अयोध्या लौटे थे। जिसकी खुशी में सारे अयोध्यावासियों ने प्रभु राम के स्वागत में घी के दीप जलाकर उत्सव मनाया था। इसी कारण से तब से ही ये परंपरा चली आ रही है। 

दीपावली पर्व का कर्मकाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर प्रदोष काल (शाम के समय) में बताया गया है। दीपावली रात्रिकालीन पर्व है और स्थिर लग्न में प्रदोष व निशित काल के दौरान ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना की जाती है। ऐसे में 20 अक्टूबर की रात को ही दीपावली पूजन करना शास्त्रानुकूल माना गया है। घरों में बाजार से मिठाई लाई जाएगी और घरों में माता के पूजन के लिए प्रसाद बनाया जाएगा। 

दो दिन की तक दीपावली त्योंहार घरों को रोशनी से सजाया 
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि धर्म सिंधु पंचांग के अनुसार दो प्रदोष व्यापिनी अमावस्या है, लेकिन निशित काल 20 अक्टूबर को ही मिलेगा। 21 अक्टूबर को अमावस्या पितरों को समर्पित रहेगी। दीपावली पर घरों को रोशनी से सजाया जाएगा। लोग शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी , भगवान गणेश, मां सरस्वती, कुबेर की पूजा की जाएगी। 

Tags: light

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत