राजस्थान विश्वविद्यालय में डीएससी-डी.लिट. प्रवेश के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 30 नवंबर तक जमा होगा शुल्क
आवेदन प्रक्रिया से संबंधित शेष नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी
राजस्थान विश्वविद्यालय ने डीएससी और डी.लिट. उपाधि कार्यक्रमों के सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 30 नवंबर तक बैंक चालान से आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। अन्य नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी।
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय ने डीएससी डॉक्टर ऑफ साइंस और डी. लिट. डॉक्टर ऑफ लिटरेचर उपाधि कार्यक्रम में प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीख मे विस्तार किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 28 अक्टूबर को जारी प्रवेश विज्ञप्ति के क्रम में बैंक चालान के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है।
वहीं, आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि अब 5 दिसंबर निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को संशोधित समयसीमा के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन प्रक्रिया से संबंधित शेष नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेंगी। यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Nov 2026 16:05:43
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने सिंधी कैंप बस स्टैंड से गायब हुई ढाई साल की मासूम बच्ची को कुछ ही...

Comment List