मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ाई 

अवधि 8 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की थी

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ाई 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर 2026 कर दी है। इससे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर 2026 कर दी है। इससे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं तथा सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। इसका उद्देश्य पात्र अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना है।

विभाग ने पहले ऑनलाइन आवेदन की अवधि 8 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की थी। बाद में इसे बढ़ाकर 25 अक्टूबर किया गया था। अब अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए अंतिम तिथि में पुनः वृद्धि की गई है। विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

इजरायल में फंसा सत्ता का खेल! नेतन्याहू भी बहुमत से दूर, अब किसके हाथ आएगी बाजी? इजरायल में फंसा सत्ता का खेल! नेतन्याहू भी बहुमत से दूर, अब किसके हाथ आएगी बाजी?
चुनाव में 89.8 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद भी किसी गठबंधन को बहुमत नहीं मिला। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के...
मध्य प्रदेश: 200 रूपए के कूपन में 6 साल के बच्चे ने जीती 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानें पूरा मामला
जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट 11 घंटे से ज्यादा लेट, यात्रियों को परेशानी 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद संभला रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत
12 देशों के 68 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ ट्रेन का आगमन
PTI भर्ती फर्जीवाड़े में उपखंड कार्यालय का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ाई