चतुर्थ श्रेणी भर्ती : आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, सर्वर डाउन से अभ्यर्थी परेशान 

राजस्थान से जुड़े विषयों को अधिक वेटेज

चतुर्थ श्रेणी भर्ती : आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल, सर्वर डाउन से अभ्यर्थी परेशान 
चयन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि वे अभ्यर्थी जो चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्रक्रिया के फाइनल सबमिट चरण में ओटीपी प्राप्त न होने की समस्या का सामना कर रहे हैं।

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल तक ही है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास आवेदन करने के लिए आखिरी दो दिन का समय बचा हुआ है। चतुर्थ श्रेणी भर्ती में कुल 53 हजार 749 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह पहली बार है जब चतुर्थ श्रेणी के लिए इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां की जा रही हैं। अब तक 18 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। अंतिम तिथि तक आवेदन की संख्या 20 से 21 लाख तक पहुंचने की संभावना है।  

चयन बोर्ड के अनुसार प्रतिदिन औसतन 60 से 70 हजार आवेदन जमा हो रहे हैं। इसके कारण सर्वर में दिक्कत हो रही है। जिसके कारण अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने में मुश्किल हो रही है। कई अभ्यर्थियों ने शिकायत करते हुए बताया कि मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आ रहा है। जिसके कारण आवेदन फॉर्म सबमिट नहीं कर पा रहे है। चयन बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि वे अभ्यर्थी जो चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्रक्रिया के फाइनल सबमिट चरण में ओटीपी प्राप्त न होने की समस्या का सामना कर रहे हैं। वे ओटीपी फ़ील्ड में 0 (शून्य) अंक प्रविष्ट कर फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर सकते हैं। यह विधि पूर्णतः प्रभावी एवं कार्यरत है।

बोर्ड ने परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गई है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती की परीक्षा 19 से 21 सितम्बर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, सिलेबस भी जारी कर दिया गया है, जिसमें राजस्थान से जुड़े विषयों को अधिक वेटेज दिया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद