लेडीज स्टडी ग्रुप चैप्टर का शुभारंभ : संस्था की विरासत की साझा, महिलाओं के सशक्तीकरण में योगदान दे रही संस्था

समाज में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने का संकल्प रखता है

लेडीज स्टडी ग्रुप चैप्टर का शुभारंभ : संस्था की विरासत की साझा, महिलाओं के सशक्तीकरण में योगदान दे रही संस्था

रामबाग पैलेस स्थित सवाई मान महल में लेडीज स्टडी ग्रुप (एलएसजी) जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रिंसेस गौरवी कुमारी, पद्मश्री गीता चंद्रन और आंचल मल्होत्रा मौजूद रहीं। 60 साल पुरानी संस्था ने महिला सशक्तीकरण की नई पहल शुरू की। प्रीति साबू अध्यक्ष बनीं। 45 सदस्यों के साथ चैप्टर शुरू, 30 अप्रैल तक सदस्यता खुली।

जयपुर। रामबाग पैलेस में सवाई मान महल में गत दिनों लेडीज स्टडी ग्रुप, जयपुर चैप्टर का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रिंसेस गौरवी कुमारी, मुख्य अतिथि पद्मश्री गीता चंद्रन और आंचल मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। एलएसजी की चेयरपर्सन प्रीति गोयनका ने संस्था की 60 वर्षों की विरासत साझा की, जो कोलकाता से शुरू होकर आज वैश्विक स्तर पर महिलाओं के सशक्तीकरण में योगदान दे रही है। जयपुर चैप्टर की पहली अध्यक्ष प्रीति साबू बनीं, जिन्होंने अपनी टीम का परिचय कराया।

मुख्य अतिथि गीता चंद्रन ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से महिलाओं की विविध शक्तियों, मां, सृजनकर्ता और शक्ति स्वरूपा को उजागर किया। वहीं, आंचल मल्होत्रा ने संचालित संवाद में प्रिंसेस गौरवी कुमारी ने दिया कुमारी फांउडेशन के कार्यों पर प्रकाश डाला, जिसने अब तक 50 हजार से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाया है। जयपुर चैप्टर 45 सदस्यों के साथ शुरू हुआ है और 30 अप्रैल तक सदस्यता खुली है। यह मंच महिलाओं के बीच सहयोग, संवाद और समाज में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने का संकल्प रखता है।

Tags: group

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन
बीते सप्ताह शानदार बढ़त के बाद अब निवेशकों की नजर रिलायंस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजों पर...
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट एक्सपो प्रयोगम : इंडस्ट्री के 15 प्रतिनिधियों ने किया प्रोजेक्ट्स का अवलोकन, स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली
गौतमबुद्धनगर में श्रम विभाग की सख्त कार्रवाई : 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस निरस्त
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य : कुछ जगहों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे, कहीं ड्रेस कोड को लेकर विवाद
पीएम मोदी का दावा : तमिलनाडु की राजनीति में लिखा जा रहा है नया अध्याय, राजग इन द्रमुक आउट
मुहाना फल मंडी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण : प्रयुक्त किए जा रहे रसायनों की जांच की, अधिकारियों ने चेताया- गलत प्रैक्टिस पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा सुरक्षा कवच : 12,980 करोड़ का मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल मंजूर; पीएमजीएसवाई-111 को मार्च, 2028 तक बढ़ाया