नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला, कहा- राजस्थान "विकास में नहीं, कर्ज में आगे"

युवाओं को रोजगार कहाँ से मिलेगा?

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला, कहा- राजस्थान
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएजी रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान की भाजपा सरकार पर हमला बोला। जूली ने कहा कि राजस्थान विकास में पिछड़ा और कर्ज में आगे। सरकार ने बजट का केवल 51.82 प्रतिशत खर्च किया और 71,261 करोड़ रुपए का भारी कर्ज लिया।

जयपुर। सीएजी रिपोर्ट में राजस्थान के वित्तीय प्रबंधन को लेकर जारी आंकड़ों पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि मैं राजस्थान विधानसभा में जिस सच को लगातार उठाता रहा, आज उस पर सीएजी की रिपोर्ट ने मुहर लगा दी है। भाजपा सरकार में कांग्रेस के 5 वर्षों के शासन से अपने मात्र 2 वर्षों की तुलना का जो झूठा माहौल बनाया जा रहा था, वह आज पूरी तरह उजागर हो गया है। भाजपा सरकार की सच्चाई यह है कि राजस्थान "विकास में नहीं, कर्ज में आगे" है। आज सीएजी के ताज़ा आंकड़े भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की पोल खोल रहे हैं। पूंजीगत खर्च के मामले में राजस्थान देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल हो गया है।

 

सरकार विकास बजट का सिर्फ 51.82 प्रतिशत ही खर्च कर पाई। जब प्रदेश में अस्पताल, स्कूल और सड़कें बनेंगी ही नहीं, तो युवाओं को रोजगार कहाँ से मिलेगा? यहाँ विकास ठप है, लेकिन कर्ज लेने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए गए हैं। बजट अनुमान से 65 प्रतिशत अधिक, यानी 71,261 करोड़ रुपए का भारी-भरकम कर्ज लिया गया। यह प्रदेश के भविष्य के लिए बेहद चिंताजनक है। जहाँ कांग्रेस शासित तेलंगाना और कर्नाटक विकास खर्च में देश में नंबर-1 हैं, वहीं राजस्थान की भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। सरकार को जवाब देना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों बनती जा रही है ?

 

Read More पीएम के सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र के साथ काम कर रही डबल इंजन सरकार : सीएम

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था