जूली का भाजपा पर हमला : भाजपा राज में घर से बाहर निकलने में भी डर रहीं बहन-बेटियां, मूकदर्शक बनी बैठी सरकार

प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पूरी तरह दम तोड़ चुकी

जूली का भाजपा पर हमला : भाजपा राज में घर से बाहर निकलने में भी डर रहीं बहन-बेटियां, मूकदर्शक बनी बैठी सरकार
टीकाराम जूली ने राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। दौसा और बांसवाड़ा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म, हत्या और अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने से भी डर रही हैं। दौसा में घर में सो रही 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, बांसवाड़ा में रेप पीड़िता को पुलिस द्वारा समझौता कर लो कहना, और आखिरकार न्याय मिलने पर पीड़िता का आत्महत्या जैसा कदम ये केवल घटनाएं नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी की श्रृंखला हैं।

प्रदेश में दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। आखिर कब तक बेटियां इस असुरक्षा का शिकार होती रहेंगी l भाषणों और दिखावे से प्रदेश नहीं चलता। तथाकथित डबल इंजन में राजस्थान अपराधों में अग्रणी बन चुका है। अब भ्रमण और पार्टी के प्रचार को छोड़कर जमीन पर उतरिए और प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दीजिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम