नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बोला राज्य सरकार हमला, बोले-सरकारी कार्मिकों को धमकाना भाजपा की प्रवृति

विपक्ष का पलटवार: भाजपा नेताओं द्वारा अफसरों को धमकाने पर जूली का हमला

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बोला राज्य सरकार हमला, बोले-सरकारी कार्मिकों को धमकाना भाजपा की प्रवृति

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा नेताओं पर अधिकारियों को डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने गजेंद्र सिंह शेखावत के लहजे को 'स्तरहीन' बताते हुए इसे मुख्यमंत्री न बन पाने की हताशा करार दिया। जूली ने कार्मिकों से बिना किसी अनुचित दबाव के नियम और कानून के अनुसार निडर होकर कार्य करने की अपील की है।

जयपुर: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा नेताओं के अफसर-कार्मिकों को धमकाने की घटनाओं पर हमला बोला है। जूली ने कहा है कि राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को डराना, धमकाना, उनसे बदतमीजी से बात करना यह भाजपा की प्रवृति है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जिस प्रकार से अधिकारियों को धमकी दी है वो लहजा स्तरहीन है।

संभवतः वे खुद को मुख्यमंत्री न बनाए जाने और प्रथम बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने से हताश हैं और इसलिए गाहे बगाहे ऐसा बर्ताव करते हैं। उन्होंने कुछ समय पूर्व , उन्होंने  मुख्यमंत्री जी को जोधपुर ग्रामीण के तत्कालीन एसपी के खिलाफ भी चिट्ठी लिखी थी। कुछ दिन पूर्व ही भाजपा विचारधारा के विधायक आक्या ने एक आरटीओ अधिकारी को धमकाया था। ये लोग प्रशासन पर अनुचित दबाव बनाना चाहते हैं। इनकी सरकार तो क्या हुआ, काम तो नियम कायदों से ही होने चाहिए। मैं समस्त कर्मचारियों से अपील करता हूं कि बगैर दबाव में आए अपना काम कानून के अनुसार करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार सीएम भजनलाल ने जर्जर विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति पर पीएम मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के कायाकल्प हेतु ₹300 करोड़ की केंद्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री...
भीलवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजे की बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मायावती का राजनीति दलों पर हमला: बोली-सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है बसपा, जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का लगाया आरोप
हज ट्रेनिंग कैम्प में उमड़ी भीड़, पहले दिन 400 से ज्यादा आज़मीने हज ने सीखे अरकान
अजमेर के तबीजी में 35 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध खनन, 50 फीट गहरे गड्ढे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप
इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
इजरायल पर ईरानी मिसाइलों की बारिश के बीच ट्रंप का विवादित बयान, बोले-विश्व के नक्शे से मिटा देंगे ईरान का नामोनिशान