नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण रोजगार में भारी गिरावट
केवल 7.67 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजित हुए
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर ग्रामीण मजदूरों की रोजी-रोटी प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जुलाई 2026 में वीबी-जी राम जी योजना के तहत 7.67 करोड़ मानव दिवस रोजगार मिले, पिछले साल मनरेगा में 15.33 करोड़ मानव दिवस थे।
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि उसकी नीतियों से करोड़ों मेहनतकश मजदूरों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि मनरेगा की जगह लाई गई वीबी-जी राम जी योजना जुलाई 2026 में ही गरीब-विरोधी साबित हो रही है। जूली ने कहा कि इस महीने केवल 7.67 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजित हुए, जबकि पिछले साल जुलाई में मनरेगा के तहत 15.33 करोड़ मानव दिवस मिले थे। यह करीब 50 प्रतिशत की गिरावट है। प्रति व्यक्ति खर्च भी 4,494 रुपये से घटकर 4,199 रुपये रह गया।
जूली ने फंडिंग पैटर्न को 90:10 से 60:40 करने, मांग आधारित व्यवस्था को आपूर्ति आधारित बनाने और रोजगार के कानूनी अधिकार को कमजोर करने को ग्रामीण मजदूरों के लिए विनाशकारी बताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद को रोजगार देना अधिकार है, एहसान नहीं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Sep 2026 18:03:37
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘लेजेंडरी मास्टर ऑफ इंडियन आर्ट’ प्रदर्शनी में प्रख्यात कलाकार ज्योति स्वरूप की 1962 और 1964...

Comment List