नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आरोप : कहा- भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य और मेहनत के साथ विश्वासघात किया

लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खुला विश्वासघात

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का आरोप : कहा- भाजपा सरकार ने छात्रों के भविष्य और मेहनत के साथ विश्वासघात किया
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नीट परीक्षा रद्द होने पर सरकार पर गंभीर धांधली और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप। National Testing Agency द्वारा परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच सौंपना मामले की गंभीरता दर्शाता।

जयपुर। नीट परीक्षा रद्द होने पर विपक्ष लगातार हमलावर बना हुआ है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार पर संवेदनहीन होने के आरोप लगाए हैं। जूली ने कहा कि नीट परीक्षा का रद्द होना इस बात का साफ सबूत है कि पूरे प्रकरण में संगठित स्तर पर गंभीर धांधली हुई।

एनटीए द्वारा परीक्षा रद्द कर जांच सीबीआई को सौंपना यह बताता है कि मामला कितना गहरा और व्यापक है, यह लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खुला विश्वासघात हुआ है। भाजपा राज में 10 साल में 89 पेपर लीक, यही पेपर लीक की कड़वी सच्चाई है। हर बार बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, कार्रवाई के दावे होते हैं, लेकिन हकीकत में युवाओं की मेहनत, समय और भविष्य के साथ भाजपा सरकार लगातार खिलवाड़ कर रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने सच्चाई उजागर करने के बजाय उसे दबाने की कोशिश की और दो हफ्तों तक युवाओं के भविष्य को दांव पर लगाए रखा। यह सरकार की केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सुनियोजित गैर-जिम्मेदारी और संवेदनहीनता का प्रमाण है। पहले ओएमआर शीट गड़बड़ी जैसे मामलों में भी सच्चाई दबाने की कोशिश की गई, जिससे साफ है कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता और न्याय नहीं, बल्कि अपनी छवि बचाने का खेल है।

 

Read More राजस्थान ने पार की 50 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता, 44.13 गीगावाट सौर क्षमता के साथ देश के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण का प्रमुख केंद्र बना राजस्थान

 

 

Read More प्रदेश के गांवों में नहीं मिलेगा मुफ्त में पानी, मंत्री ने दिए शुल्क लगाने के संकेत

Post Comment

Comment List

Latest News

केन-बेतवा पर संग्राम! आदिवासियों से मिले राहुल गांधी, बोले- हक की लड़ाई में साथ खड़ी कांग्रेस केन-बेतवा पर संग्राम! आदिवासियों से मिले राहुल गांधी, बोले- हक की लड़ाई में साथ खड़ी कांग्रेस
राहुल गांधी ने केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे बुंदेलखंड के आदिवासियों से 10 जनपथ पर मुलाकात की। उन्होंने...
उपेन यादव के खिलाफ भाजपाई लामबंद, बीजेपी कार्यालय में धरने पर बैठे कार्यकर्ता
नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज