विपक्ष के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त, जमानत पर हैं इसलिए बिल का विरोध : मदन राठौड़

नेता विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों में न्यायालय से जमानत पर

विपक्ष के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त, जमानत पर हैं इसलिए बिल का विरोध : मदन राठौड़

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व वित्त मंत्री और उनके पुत्र सभी जमानत पर हैं।

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बयान दिया है कि भाजपा-एनडीए का उम्मीदवार अनुभवी, योग्य एवं लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में भाजपा की शानदार जीत होगी। विपक्ष में अधिकांश नेता भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे हुए हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व वित्त मंत्री और उनके पुत्र सभी जमानत पर हैं। इसी कारण उन्हें भय सता रहा है। कई नेता विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों में न्यायालय से जमानत पर हैं।

यही वजह है कि वे प्रस्तावित संवैधानिक संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उन्हें डर सताने लगा है कि यदि कानून सख्त हुआ तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में बड़े और साहसी निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। हम वन स्टेट, वन इलेक्शन और वन नेशन, वन इलेक्शन जैसे कानून की दिशा में काम कर रहे हैं। बार-बार चुनाव नहीं होंगे। सभी जनप्रतिनिधि पूरी तरह से विकास कार्याें में लग सकेंगे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण