सुचित्रा आर्य ओबीसी महिला विभाग विंग में राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त, नेताओं ने दी बधाई

ओबीसी वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को बुलंदी

सुचित्रा आर्य ओबीसी महिला विभाग विंग में राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त, नेताओं ने दी बधाई
कांग्रेस ने ओबीसी विभाग में महिला विंग में राजस्थान की पूर्व विधायक सुचित्रा आर्य को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त। राजस्थान कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने आर्य को बधाई दी।

जयपुर। कांग्रेस ने ओबीसी विभाग में महिला विंग में राजस्थान की पूर्व विधायक सुचित्रा आर्य को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। राजस्थान कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने आर्य को बधाई दी है। नेताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आर्य अपने कुशल नेतृत्व और अनुभव से महिलाओं तथा ओबीसी वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को बुलंदी से उठाएंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और समाज के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। नेताओं ने कार्यकारिणी में नव नियुक्त सदस्यों को भी बधाई देते हुए सभी को सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी