बीसलपुर सिस्टम में फिर लीकेज : जयपुर में शाम को नहीं आया पानी, आज सुबह की सप्लाई भी बाधित

सूरजपुरा प्लांट से पांच किमी दूर एयर वॉल्व में लीकेज

बीसलपुर सिस्टम में फिर लीकेज : जयपुर में शाम को नहीं आया पानी, आज सुबह की सप्लाई भी बाधित
बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के सिस्टम में एक बार फिर लीकेज सामने आया। योजना से जुड़ी मुख्य पाइपलाइन में सुबह सूरजपुरा प्लांट से करीब 5 किलोमीटर दूर एयर वॉल्व में लीकेज होने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित। लीकेज की सूचना मिलते ही जलदाय विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू।

जयपुर। बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के सिस्टम में एक बार फिर लीकेज सामने आया है। योजना से जुड़ी मुख्य पाइपलाइन में शुक्रवार सुबह सूरजपुरा प्लांट से करीब 5 किलोमीटर दूर एयर वॉल्व में लीकेज होने से जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। लीकेज की सूचना मिलते ही जलदाय विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। मरम्मत के दौरान बीसलपुर लाइन को पूरी तरह खाली करना पड़ा, जिससे जलापूर्ति संचालन बाधित रहा। शुक्रवार अल सुबह हुआ लीकेज दोपहर करीब 12 बजे तक जाकर ठीक हुआ। इस दौरान पंप हाउस तक पानी नहीं पहुंच पाया और शहर में झोटवाड़ा, चारदीवारी सहित कई इलाकों में शाम के समय लोगों के घरों में पानी नहीं आया। इसकी सूचना भी आमजन को नहीं मिल पाई और ऐसे में लोग पानी को लेकर परेशान होते रहे। वहीं समय से पंप हाउस पर पानी नहीं पहुंचने के कारण शनिवार सुबह भी शहर में पानी की सप्लाई बाधित रह सकती है। गौरतलब है कि बार बार शटडाउन और लीकेज के कारण मेंटिनेंस फर्म की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस पूरी लापरवाही में हर बार जनता को प्यासा रहकर खामियाजा भुगतना पड़ता है।

अल सुबह लीकेज की सूचना मिली थी। मरम्मत कार्य सुबह 11.30 बजे पूरा कर लिया गया। लेकिन मुख्य लाइन को दोबारा भरने और दबाव सामान्य होने में समय लगता है। इसके चलते शुक्रवार शाम की सप्लाई बाधित रही और शनिवार सुबह होने वाली जलापूर्ति भी शहर के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती है। 
-अजय सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, पीएचईडी जयपुर।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना