फलौदी रेंज में पकड़े गए लेपर्ड को वन क्षेत्र में किया रिलीज, तोदड़ा में आबादी के आसपास लगातार हो रही थी लेपर्ड की मूवमेंट

महिला पर हमले और बछड़े का शिकार करने के बाद वन विभाग ने चलाया था रेस्क्यू अभियान 

फलौदी रेंज में पकड़े गए लेपर्ड को वन क्षेत्र में किया रिलीज, तोदड़ा में आबादी के आसपास लगातार हो रही थी लेपर्ड की मूवमेंट
सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलौदी रेंज के तोदड़ा क्षेत्र में आबादी के आसपास से ट्रैप केज में पकड़े गए लेपर्ड को वन क्षेत्र में सुरक्षित रिलीज कर दिया गया है। पिछले दिनों क्षेत्र में लेपर्ड की लगातार मूवमेंट सामने आने के बाद वन विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया था।

जयपुर। सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व की फलौदी रेंज के तोदड़ा क्षेत्र में आबादी के आसपास से ट्रैप केज में पकड़े गए लेपर्ड को वन क्षेत्र में सुरक्षित रिलीज कर दिया गया है। पिछले दिनों क्षेत्र में लेपर्ड की लगातार मूवमेंट सामने आने के बाद वन विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया था। डीसीएफ मानस सिंह ने बताया कि तोदड़ा क्षेत्र में आबादी के आसपास लेपर्ड की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी। इस दौरान लेपर्ड ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। वहीं, एक गाय के बछड़े को भी अपना शिकार बनाया था।

घटनाओं को देखते हुए वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान के तहत बुधवार शाम को लेपर्ड ट्रैप केज में कैद हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में रिलीज कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंगदाता सम्मान समारोह : मृत्यु के बाद भी जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान अंगदाता सम्मान समारोह : मृत्यु के बाद भी जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान
किसी प्रियजन को खोने के दुख के बीच अंगदान का निर्णय लेकर दूसरों को नया जीवन देने वाले परिवारों को...
सहकारिता विभाग में 55 पदों पर डीपीसी का इंतजार : 15 नवंबर की समयसीमा नजदीक, अब तक कवायद नहीं 
सब्जी मंडी बनी फैशन रैंप, मूली-धनिया लेकर उतरे मॉडल्स; वीडियो वायरल
राष्ट्रीय सम्मेलन का हिस्सा बने किराना किंग के मनीष जैन, उद्योग जगत की हस्तियों से मिले
असर खबर का : उम्मेदपुरा आवासीय योजना के फ्लैट अब 10 साल की किश्तों में मिलेंगे
तालेड़ा में दोपहर तक 32.78 प्रतिशत मतदान दर्ज, सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी रही मतदाताओं की कतारें
कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक वन स्वीकृति, अभी वन भूमि का हस्तांतरण नहीं