हाथी गांव में देर रात दिखा लेपर्ड : वायरल फोटो से फैली दहशत, 4–5 दिन पुरानी बताई जा रही तस्वीर; लोगों को सतर्क रहने की सलाह
अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं
वन्यजीवों की बढ़ती हलचल के बीच हाथी गांव में लेपर्ड दिखने से सनसनी फैल गई। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में वह देर रात सवारी ट्रैक के पास घूमता नजर आया। घटना चार-पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। समिति अध्यक्ष शफीक खान ने लोगों को सतर्क रहने और रात में बाहर न निकलने की सलाह दी है।
जयपुर। शहर में लगातार वन्यजीवों की हलचल के बीच हाथी गांव से एक लेपर्ड के दिखाई देने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में लेपर्ड को हाथी गांव के भीतर, हाथी सवारी वाले ट्रैक के पास देर रात घूमते हुए देखा जा रहा है। यह तस्वीर करीब चार से पांच दिन पुरानी बताई जा रही है।
हाथी गांव विकास समिति के अध्यक्ष शफीक खान (बल्लू खान) के अनुसार, देर रात लेपर्ड की गतिविधि देखी गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया है। हालांकि अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी परिवारों को सतर्क रहने और रात में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Comment List