शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान

सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट जारी

शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान

लेपर्ड की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सर्चिंग में लेपर्ड नजर नहीं आया।

जयपुर। शहर के आगरा रोड स्थित सूर्य विहार कॉलोनी में देर रात लेपर्ड नजर आया। लेपर्ड का मूवमेंट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लेपर्ड एक कुत्ते का शिकार करने के लिए उसकी ओर बढ़ता है, लेकिन खतरा भांपते ही कुत्ते के भौंकने से वह सतर्क हो गया। करीब एक घंटे तक लेपर्ड इलाके में रहा। लेपर्ड की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सर्चिंग में लेपर्ड नजर नहीं आया।

रेंजर जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इलाके में लेपर्ड सड़क पर घूमता नजर आया था। सीसीटीवी में उसकी गतिविधि को देखा गया। टीम के सर्च अभियान में लेपर्ड नहीं मिला। उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि लेपर्ड जंगल की ओर लौट गया होगा। इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट जारी किया गया है।

 

Tags: leopard

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
विश्वकर्मा इलाके में 51 वर्षीय मनोज कुमार अग्रवाल की हिट एंड रन हादसे में मौत। वे सड़क पार कर रहे...
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि
ओडिशा कांग्रेस का बड़ा फैसला: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले तीन विधायक निलंबित, पार्टी ह्विप के उल्लंघन का लगाया आरोप
अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम