प्रदेश में सर्दी का असर कम : तेज धूप से गर्मी का अहसास, सुबह-शाम ठंडक

मौसम सामान्यतया शुष्क रहेगा

प्रदेश में सर्दी का असर कम : तेज धूप से गर्मी का अहसास, सुबह-शाम ठंडक

दिन में तेज धूप और सर्दी के कमजोर पड़ने के कारण सीमावर्ती सहित कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास या उसके पार पहुंच गया है।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का असर लगातार कम होता जा रहा है। दिन में तेज धूप के असर से फरवरी में ही मार्च अंत जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि सुबह शाम ठंडक का अहसास अभी भी बना हुआ है। तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप और सर्दी के कमजोर पड़ने के कारण सीमावर्ती सहित कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास या उसके पार पहुंच गया है।

बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी दिन का तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी दिन में तेज गर्मी का अहसास रहा और यहां अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तामपान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार अगले चार पांच दिन मौसम में कुछ विशेष बदलाव नहीं होगा और मौसम सामान्यतया शुष्क रहेगा।

 

 

Read More स्कूल के गेट के बाहर बच्चे के सिर से चमड़ी चींच ले गया कुत्ता, पहली बार बड़े भाई के साथ गया था स्कूल 

Tags: heat

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना
अमेरिका ने दावा किया कि अगले कुछ घंटों में ईरानी हवाई क्षेत्र पर उसका पूरा नियंत्रण होगा। व्हाइट हाउस की...
अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला