नाहरगढ़ लायन सफारी से दुखद खबर, शेरनी तारा के नवजात शावक की मौत, पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा

वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम

नाहरगढ़ लायन सफारी से दुखद खबर, शेरनी तारा के नवजात शावक की मौत, पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां लायन सफारी क्षेत्र में शेरनी तारा के नवजात शावक की मंगलवार सुबह मौत हो गई। उप वन संरक्षक विजय पाल के मुताबिक, शावक सुबह से काफी सुस्त था और मां का दूध भी नहीं पी पा रहा था।

जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित लायन सफारी क्षेत्र में पिछले दिनों एक शेरनी तारा ने जन्म दिए गए शावक की मंगलवार सुबह मृत्यु हो गया। उप वन संरक्षक (वन्यजीव) विजय पाल ने बताया कि शावक को जन्म के बाद उसकी माँ के साथ पुनर्मिलन कराया गया था। शेरनी शावक की देखभाल सामान्य रूप से कर रही थी। मंगलवार सुबह से शावक सुस्त दिखाई दे रहा था तथा वह माँ का दूध भी नहीं पी पा रहा था। इस दौरान शेरनी शावक को लगातार चाट रही थी एवं उसे मुंह में दबाकर इधर-उधर घूम रही थी।

मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा शावक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण Asphyxia resulting from tracheal collapseअर्थात "श्वांस नली में छेद/सिकुड़न के कारण दम घुटना" बताया गया है। वन विभाग एवं लायन सफारी प्रशासन द्वारा शावक के शव का नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया गया। शेरनी की स्थिति सामान्य है तथा उस पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन