कंपनी के बाहर खड़ा था लोडिंग वाहन, शाम होते ही गायब
चालक के उड़ गए होश
जयपुर। मानसरोवर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में कंपनी के सामने खड़ा टाटा मेगा लोडिंग वाहन चोरी हो गया। वाहन चालक की रिपोर्ट पर शिप्रापथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मुकुटपुर, उत्तर प्रदेश निवासी और वर्तमान में सांगानेर के खुशी नगर में रहने वाले पंकज कुमार कन्हैया एंड कम्पनी में लोडिंग वाहन चलाते हैं। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि 23 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे उन्होंने आटे के कट्टे भरकर अपना लोडिंग वाहन कंपनी के सामने जी-1/124, रीको इंडस्ट्रियल एरिया, मानसरोवर में खड़ा किया था। इसके बाद वे दूसरी गाड़ी लेकर बगरू चले गए।
शाम करीब 3 से 4 बजे वापस लौटे तो वाहन मौके से गायब मिला। आसपास तलाश करने पर भी वाहन का पता नहीं चला। चोरी हुए टाटा मेगा लोडिंग वाहन है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई लालाराम को सौंपी गई है।

Comment List