राजस्थान की टीम से लूटपाट घटना गंभीर, केंद्र सरकार सुरक्षा पुख्ता करे : अशोक गहलोत

बच्चों के साथ ऐसी घटना होना बेहद गंभीर 

राजस्थान की टीम से लूटपाट घटना गंभीर, केंद्र सरकार सुरक्षा पुख्ता करे :  अशोक गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर में राजस्थान टीम के साथ लूटपाट की घटना को गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाए। गहलोत ने कहा कि बच्चों और उनके परिजनों को बंधक बनाने की घटना चिंताजनक है और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने टीमों की सुरक्षा को पुख्ता करने की आवश्यकता जताई।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की टीम से मणिपुर में लूटपाट की घटना को गंभीर बताया है।

गहलोत ने कहा है कि बेहद दुखद और चिंताजनक है कि राष्ट्रीय स्कूल खेलों में मणिपुर गई राजस्थान की टीम को वहां पर बंदूक की नोक पर बंधक बनाने एवं लूट की खबरें आई हैं। बताया जा रहा है कि बच्चों और उनके परिजनों ने अपनी पीड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। राजस्थान सरकार और खेल विभाग ने इस गंभीर मुद्दे पर क्या एक्शन लिया है ? बच्चों के साथ ऐसी घटना होना बेहद गंभीर है, मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और आईंदा से राजस्थान से जाने वाली टीमों की सुरक्षा पुख्ता होनी चाहिए। मणिपुर पिछले करीब दो वर्षों से हिंसा और अशांति से जूझ रहा है। अब तो राष्ट्रपति शासन लागू है तो पूरी जिम्मेदारी भी केन्द्र सरकार की है, लेकिन ऐसा लगता है कि केन्द्र सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूली बच्चों को नमाज पढ़ाने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, बच्चों का ब्रेनवॉश करने का आरोप स्कूली बच्चों को नमाज पढ़ाने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित, बच्चों का ब्रेनवॉश करने का आरोप
मथुरा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाने और धार्मिक प्रचार का आरोप लगा। बीएसए ने...
बांग्लादेश : पूर्व पीएम शेख हसीना को कोर्ट से बड़ा झटका, भ्रष्टाचार से जुड़े 2 मामलों में 10 साल की सजा
पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, कांग्रेसजनों ने सुखाड़िया को पुष्पांजलि की अर्पित
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 81,666 और निफ्टी 25,088 पर बंद
वायदा बाजार की नरमी के असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव
न्यूयॉर्क शहर में ठंड का कहर, 14 लोगों की मौत, बर्फबारी से सड़कें और फुटपाथ मलबे में तब्दील 
लोगों की परेशानी : निकासी के अभाव में जलभराव से बस स्टैंड मार्ग बना तालाब ,मकानों को नुकसान का खतरा