निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी 13 अगस्त को, स्वायत्त शासन विभाग ने राजनीतिक दलों को भेजे पत्र

309 निकायों में अगले महीने चुनाव प्रस्तावित

निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी 13 अगस्त को, स्वायत्त शासन विभाग ने राजनीतिक दलों को भेजे पत्र
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज। निकाय प्रमुखों के पदों की आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को सुबह 10.30 बजे स्वायत्त शासन निदेशालय में। प्रदेश की 309 नगरीय निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय किया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। निकाय प्रमुखों के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 13 अगस्त को निकाली जाएगी। सरकार ने लॉटरी प्रक्रिया में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शामिल होने के लिए पत्र भेजे हैं।

सुबह 10.30 बजे निकाय प्रमुखों की लॉटरी :

स्वायत्त शासन निदेशालय के निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर के आदेशानुसार नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों की आरक्षण लॉटरी 13 अगस्त को सुबह 10.30 बजे स्वायत्त शासन निदेशालय में होगी। इसमें मेयर, सभापति और चेयरमैन पदों के लिए आरक्षण तय किया जाएगा। प्रदेश की 309 नगरीय निकायों में अगले महीने चुनाव प्रस्तावित हैं।

14 से 16 अगस्त के बीच वार्डों की लॉटरी :

Read More प्रदेश की 162 निकायों में थमा चुनावी शोर, मतदान कल

नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 14 से 16 अगस्त के बीच निकाले जाने की संभावना है। यह प्रक्रिया जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर की अध्यक्षता में होगी। इसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महिला वर्ग के लिए वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा। आरक्षण लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरीय निकाय चुनावों को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

Read More 21 से 23 सितंबर तक राजस्थान दौरे पर रहेगी वित्त संबंधी स्थायी समिति, आकांक्षी जिलों-ब्लॉकों और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा

Post Comment

Comment List

Latest News

लंपी रोग पर सरकार सख्त, जिलों को मिलेंगे पांच-पांच लाख रुपए लंपी रोग पर सरकार सख्त, जिलों को मिलेंगे पांच-पांच लाख रुपए
लंपी स्किन डिजीज से प्रभावित गौवंश को राहत देने के लिए पशुपालन विभाग ने सख्ती बढ़ाई। सभी जिलों को पांच-पांच...
अस्सी के दशक की ओर लौटता समाज
श्राद्ध पक्ष की शुरुआत 26 सितम्बर से, 16 दिन नहीं होंगे मांगलिक कार्य
राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल
प्रदेश में निकाय चुनाव में लोकतंत्र का दूसरा इम्तिहान पूरा, अब 14 को ‘गणपति बप्पा मोरया’
दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत