भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ ने भरा नामांकन : निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, कल की जाएगी आधिकारिक घोषणा 

राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी निर्वाचन किया जाएगा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ ने भरा नामांकन : निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, कल की जाएगी आधिकारिक घोषणा 

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव प्रभारी रूपाणी ने जानकारी दी कि उन्हें कुल 5 नामांकन फॉर्म के सेट प्राप्त हुए, जिनमें केवल एक ही नाम मदन राठौड़ का था।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन भरने की अंतिम समय सीमा तक केवल मदन राठौड़ का नामांकन पत्र जमा हुआ, जिससे उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के तहत मदन राठौड़ ने अपने 5 नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके प्रस्तावकों में सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित कुल 5 प्रमुख नेता शामिल थे। नामांकन दाखिल करने के समय चुनाव प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी भी मौजूद रहे।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव प्रभारी रूपाणी ने जानकारी दी कि उन्हें कुल 5 नामांकन फॉर्म के सेट प्राप्त हुए, जिनमें केवल एक ही नाम मदन राठौड़ का था। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है और 22 तारीख को नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के लिए प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। इस दौरान प्रदेश से 25 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी निर्वाचन किया जाएगा, जो आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। राठौड़ के निर्विरोध अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

 

Tags: madan

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संबोधन, बोले- संगठन और सरकार एक दूसरे के पूरक  भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संबोधन, बोले- संगठन और सरकार एक दूसरे के पूरक 
भाजपा मुख्यालय पर मदन राठौड़ के आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि संगठन और...
अल्बर्ट हॉल पर चकरी, सहरिया, भवाई, कानगवली बिन्दौरी और डंडा बिन्दौरी नृत्यों की प्रस्तुतियां
गलता तीर्थ में अब अत्याधुनिक सुविधाएं : जिला प्रशासन की पहल, सुरक्षा के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे
आप विधायकों ने महिलाओं को प्रति माह 2500 देने के मुद्दे पर रेखा गुप्ता से मांगा मिलने का समय
उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के रिश्तों पर हुआ मंथन 
प्रशांत नील की फिल्म में नजर आयेंगे जूनियर एनटीआर, फिल्म को लेकर फैंस के बीच बना हुआ जबरदस्त क्रेज
दौसा जेल से जयपुर कंट्रोल रूम को मिली मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप