भजनलाल सरकार ने 34 माह में क्या बदला? मदन राठौड़ ने गिनाईं उपलब्धियां
भाजपा ने पेश किया 34 माह का हिसाब
मदन राठौड़ ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में 34 माह में राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए कई अहम काम किए हैं। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक खेती और किसान कल्याण पर विशेष जोर दिया गया। राठौड़ के मुताबिक, कई योजनाओं में सरकार का काम कांग्रेस के पांच साल पर भारी पड़ा है।
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 34 माह में किसानों के कल्याण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि कई योजनाओं में भाजपा सरकार का काम कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल से अधिक रहा है।
सरकार के 34 माह में कृषि क्षेत्र में किए गए कार्यों के आंकड़े बताते है कि किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने और खेतों तक सुविधाएं पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया गया हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो, जिससे कृषि उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।
Tags: madan
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Oct 2026 11:28:32
टाइगर रिजर्व के जोन-8 में रविवार सुबह बाघिन T-2403 अपने शावकों के साथ नजर आई। करीब 4.5 साल की बाघिन...

Comment List