बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : नाबालिग मुक्त, रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार
पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की
जयपुर उत्तर पुलिस ने बाल श्रम और बाल उत्पीड़न के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालक को मुक्त कराया। मामले में रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार।
जयपुर। जयपुर उत्तर पुलिस ने बाल श्रम और बाल उत्पीड़न के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालक को मुक्त कराया है। मामले में रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त उत्तर करन शर्मा ने बताया कि मनोज पुत्र रामेश्वर, निवासी दरभंगा (बिहार), हाल निवासी जयसिंहपुरा खोर, जयपुर को गिरफ्तार कर लिया। प्रयास जेएसी सोसायटी के समन्वयक अधिकारियों की सूचना पर रामगढ़ मोड़ स्थित कानजी पवित्र भोजनालय में एक नाबालिग बालक से जबरन श्रम कराया जा रहा है।
सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि रेस्टोरेंट संचालक मनोज ने नाबालिग से जबरन बाल श्रम कराया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक को मुक्त कर सुरक्षित संरक्षण में सौंप दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Comment List