एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर बड़ी कार्रवाई : रेड बुल ड्रिंक की 53 हजार बोतलें सीज, कैन पर किया था भ्रामक प्रचार

सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा

 एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर बड़ी कार्रवाई : रेड बुल ड्रिंक की 53 हजार बोतलें सीज, कैन पर किया था भ्रामक प्रचार
रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर 53,256 कैन सीज किए। जांच के दौरान कैन पर भ्रामक प्रचार मिलने पर नमूना एफएसएस एक्ट के तहत लिया गया। सभी नमूने खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

जयपुर। चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की निरीक्षण टीम ने मंगलवार को जयपुर के वीकेआई रोड नंबर एक क्षेत्र में रेड बुल एनर्जी नामक एनर्जी ड्रिंक के गोदाम पर बड़ी कार्रवाई कर 53 हजार 256 बोतलें सीज की।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला के बताया कि जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम ने मेसर्स आदर्श ऐसोसिएट -7 वीकेआई रोड नंबर एक जयपुर पर निरीक्षण के दौरान रेड बुल एनर्जी नामक कैफिनेटेड बेवरेज का नमूना एफएसएस एक्ट के तहत लिया। निरीक्षण में पाया कि रेड बुल के कैन पर भ्रामक प्रचार किया था। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा है।

Tags: drink

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हनुमानगढ़ क्षेत्र में बेहतर होगा सड़क संपर्क, राजस्थान में 2,386.08 करोड़ से दो राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे फोरलेन हनुमानगढ़ क्षेत्र में बेहतर होगा सड़क संपर्क, राजस्थान में 2,386.08 करोड़ से दो राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे फोरलेन
केंद्र सरकार ने राजस्थान में एनएच-954 के साधुवाली-बनवाला और एनएच-54 के बनवाला-हनुमानगढ़ सेक्शन को पेव्ड शोल्डर्स सहित फोरलेन करने की...
महाराष्ट्र के उद्योग आंकड़ों पर घमासान: शरद पवार ने घेरा, फडणवीस ने आंकड़ों से दिया करारा जवाब
जनगणना 2027 का डिजिटल मॉडल तैयार! 40 सवालों में जाति और SC-ST की जानकारी भी शामिल, जल्द शुरू होगा दूसरा चरण
बांध क्षेत्र से खुद हटाएं अतिक्रमण, नहीं तो सरकार वसूले खर्चा : राजस्थान हाईकोर्ट
डिजिटल अरेस्ट कर 90 वर्षीय पूर्व जिला जज से 2.50 करोड़ रुपए की ठगी, बैंक मैनेजर की सतर्कता से बची पीपीएफ की रकम
NALSAR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- यह छात्रों और उनके बीच का मामला
विलायती बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव