सार्वजनिक निर्माण विभाग : पीडब्ल्यूडी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 168 अभियंताओं के पदस्थापन आदेश जारी

विभिन्न सर्किलों में नेतृत्व स्तर पर बड़ा बदलाव

सार्वजनिक निर्माण विभाग : पीडब्ल्यूडी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 168 अभियंताओं के पदस्थापन आदेश जारी

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने तीन माह के अंतराल के बाद एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया । विभाग ने कुल 168 अभियंताओं के पदस्थापन आदेश जारी किए, जिनमें वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। लंबे समय से लंबित माने जा रहे इस फेरबदल को विभागीय कार्यों में गति लाने और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा।

जयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने तीन माह के अंतराल के बाद एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने कुल 168 अभियंताओं के पदस्थापन (ट्रांसफर–पोस्टिंग) आदेश जारी किए, जिनमें वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। लंबे समय से लंबित माने जा रहे इस फेरबदल को विभागीय कार्यों में गति लाने और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जारी आदेशों के अनुसार, विभाग ने 8 अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं का स्थानांतरण किया है। इनके साथ 21 अधीक्षण अभियंताओं का भी नई जगहों पर पदस्थापन किया गया है, जिससे विभिन्न सर्किलों में नेतृत्व स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है।

इसी प्रकार 80 अधिशाषी अभियंताओं (एक्जीक्यूटिव इंजीनियर) के व्यापक स्तर पर ट्रांसफर किए गए हैं, जिन्हें अब विभिन्न प्रोजेक्ट्स और डिवीजनों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा 59 सहायक अभियंताओं (एईएन) को भी नई तैनाती दी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कदम उन क्षेत्रों में कार्य की रफ्तार बढ़ाने के लिए उठाया गया है जहां विकास कार्यों में देरी की शिकायतें सामने आ रही थीं। नए पदस्थापन से सड़कों, भवन निर्माण और अन्य अवसंरचना परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग ने सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन