PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : मुकेश भाटी को CE&AS का अतिरिक्त कार्यभार, स्थायी नियुक्तियां जल्द

अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था लागू रहेगी

PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : मुकेश भाटी को CE&AS का अतिरिक्त कार्यभार, स्थायी नियुक्तियां जल्द
सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव सुनील जयसिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद मुकेश भाटी को CE&AS का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। सत्येंद्र सिंह को MDRSRDC के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार मिला।

जयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। निवर्तमान मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव (CE&AS) सुनील जयसिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद मुकेश भाटी को CE&AS का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही मुख्य अभियंता (भवन) सत्येंद्र सिंह को राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (MDRSRDC) के प्रबंध निदेशक (MD) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मुख्य अभियंताओं की पदोन्नति के बाद उनके स्थायी पदस्थापन से जुड़ी फाइल फिलहाल लंबित है। फाइल को सक्षम स्तर से मंजूरी मिलने के बाद विभाग स्थायी पदस्थापन आदेश जारी करेगा, तब तक अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था लागू रहेगी।

जानकारी के अनुसार, मुकेश भाटी 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान मुख्य अभियंता (NH) सतीश अग्रवाल को CE&AS की जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय सरकार द्वारा पदस्थापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भावनाओं की उलझन में जकड़ा स्पाइडर मैन, नई फिल्म में एक्शन और रोमांच का तड़का भावनाओं की उलझन में जकड़ा स्पाइडर मैन, नई फिल्म में एक्शन और रोमांच का तड़का
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कहानी ‘नो वे होम’ के बाद शुरू होती है, जहां पीटर पार्कर को पूरी दुनिया...
राजस्थान में मुद्रा योजना से 2.55 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मिला 2.18 लाख करोड़ रुपए का ऋण, महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक
जहरीले पानी से मचा हड़कंप: 100 से अधिक लोग बीमार, सांसद सैलजा ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कार्यग्रहण नहीं करने पर राज्य बीमा सेवा में चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति निरस्त, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
कर्नाटक में मंत्री पद नहीं मिलने पर बगावत के संकेत, सीएम डी.के. शिवकुमार बोले- इस्तीफा दोगे तो तुरंत स्वीकार होगा
वायदा बाजार में तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  
कैस्पियन सागर में जहाज पर हमला सुनियोजित था, ईरान बोला- हमारे पास पुख्ता सबूत