520 करोड़ से सुधरेंगी प्रदेश की प्रमुख नहर प्रणालियां, जल संसाधन विभाग ने बनाई योजना

सिंचाई जल की आपूर्ति अधिक सुचारु और विश्वसनीय

520 करोड़ से सुधरेंगी प्रदेश की प्रमुख नहर प्रणालियां, जल संसाधन विभाग ने बनाई योजना
प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के लिए जल संसाधन विभाग ने विभिन्न नहर प्रणालियों के व्यापक सुधार एवं नवीनीकरण कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली। विभाग ने करीब 520 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों के लिए टेंडर जारी। योजना के तहत इंदिरा गांधी नहर प्रणाली में विभिन्न सुधार कार्य कराए जाएंगे।

जयपुर। प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के लिए जल संसाधन विभाग ने विभिन्न नहर प्रणालियों के व्यापक सुधार एवं नवीनीकरण कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। विभाग ने करीब 520 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। योजना के तहत इंदिरा गांधी नहर प्रणाली में विभिन्न सुधार कार्य कराए जाएंगे। वहीं कंवरसेन लिफ्ट नहर में पंपिंग स्टेशनों के लिए नए पंपों की आपूर्ति, निर्माण, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग तथा पंप भवनों के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा, जिससे सिंचाई जल की आपूर्ति अधिक सुचारु और विश्वसनीय हो सकेगी।

इसके अलावा पन्नालाल बारूपाल लिफ्ट नहर प्रणाली तथा कोलायत लिफ्ट नहर प्रणाली का भी व्यापक नवीनीकरण किया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य पुरानी हो चुकी सिंचाई अवसंरचना को आधुनिक बनाना, पंपिंग क्षमता बढ़ाना तथा संचालन एवं रखरखाव को अधिक प्रभावी बनाना है। जल संसाधन विभाग के अनुसार इन सभी कार्यों पर करीब 520 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजनाओं को 18 से 30 माह की निर्धारित अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का मानना है कि इन सुधार कार्यों के पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, जल आपूर्ति की दक्षता बढ़ेगी तथा किसानों को अधिक विश्वसनीय सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

IFMS 3.0 से होगा ऑनलाइन रिलीविंग और जॉइनिंग, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश IFMS 3.0 से होगा ऑनलाइन रिलीविंग और जॉइनिंग, वित्त विभाग ने जारी किए निर्देश
वित्त विभाग ने अधीनस्थ लेखा सेवा के कार्मिकों के स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त और कार्यग्रहण की प्रक्रिया को पूरी तरह...
US-Iran War: अमेरिका ने पहली बार समुद्री ड्रोन से ईरान के बंदर अब्बास नौसैनिक बेस पर किया हमला, ट्रंप ने किया नाकेबंदी और नए प्रतिबंधों का ऐलान
मुंबई में लिफ्ट में शर्मनाक हरकत : नाबालिग को घूरकर करने लगा अश्लील हरकत, शोर करने पर भागा आरोपी
ओंकार नाथ चौधरी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार संभाला
महाराष्ट्र पेपर लीक: राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिस्टम की सज़ा अभ्यर्थियों को क्यों मिलें ?
एट्रियल फिब्रिलेशन मरीजों में स्ट्रोक रोकथाम पर जोर, एमजीएमसीएच–फाइज़र की नई पहल
उत्कृष्ट कार्य पर छह पुलिसकर्मी बने ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’, मनोबल बढ़ाने की पहल