त्रिपोलिया बाजार के सेठी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

बाजार में दहशत का माहौल

त्रिपोलिया बाजार के सेठी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में
त्रिपोलिया बाजार स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आग लगी। कपड़ों की दुकान के बाहर रखे कार्टन से शुरू हुई आग ने 20 से अधिक दुकानों को चपेट में लिया। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब आठ बजे पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू।

जयपुर। त्रिपोलिया बाजार में गुरुवार सुबह आग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। मणिहारी कटला (पुरोहित जी का कटला) स्थित सेठी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर सुबह करीब 7 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दूसरी मंजिल की 20 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग के कारण पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया और बाजार में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने बताया कि आग की शुरुआत दूसरी मंजिल पर एक कपड़ों की दुकान के बाहर कार्टन में रखे सामान से हुई। शुरुआती तौर पर आग छोटी दिखाई दी, लेकिन कपड़ों और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण कुछ ही समय में लपटें तेजी से फैलने लगीं। आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सेठी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर कपड़ों के गोदाम, प्लास्टिक का सामान और चूड़ी-बैंगल्स की दुकानें संचालित होती हैं। इन दुकानों में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते कई दुकानों से आग की लपटें उठने लगीं और घना धुआं पूरे बाजार में फैल गया।

आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और धुएं का गुबार सुभाष चौक से लेकर चांदपोल तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में भी हलचल मच गई। बाजार की संकरी गलियों और दुकानों की सघनता के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को चुनौती का सामना करना पड़ा।

Read More कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान

घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर माणक चौक थाना स्थित है। सुबह धुआं उठता देखकर पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें सक्रिय हुईं।

Read More 110 वोटों ने बिगाड़ा था चुनावी गणित: आज फिर मैदान में 587 मतदाता, वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में पुनर्मतदान; प्रत्याशी मतदाताओं की मनुहार में जुटे,

करीब आठ बजे दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग को दूसरी दुकानों और आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए। आग के कारण बाजार क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सुबह के समय ज्यादा भीड़ नहीं होने से कोई गंभीर हादसा नहीं हो सका।

Read More सबवे का निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

फिलहाल, आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। आग में कितने सामान और संपत्ति का नुकसान हुआ, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने और प्रभावित दुकानों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और दमकल विभाग की टीमें सक्रिय रहीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों का दायरा बढ़ाया, ट्रंप की मांग के खिलाफ किया फैसला अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों का दायरा बढ़ाया, ट्रंप की मांग के खिलाफ किया फैसला
अमरीकी फेडरल रिजर्व ने उच्च मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए नीतिगत ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी कर इसे...
डिजिटल युग में अंधविश्वास को मिलती मजबूती
कुर्सी का खेल : कहीं बगावत, कहीं दल बदल, निर्दलीयों के हाथ चाबी
परिश्रम और अनुशासन से उम्र को नम्बर साबित किया, ‘मोदी’ विकास का जीता-जागता नाम
दशलक्षण पर्व : दूसरे दिन भी मनाया गया उत्तम क्षमा धर्म, आचार्य विशद सागर- क्षमा से बड़ा कोई मित्र नहीं, क्रोध से बड़ा कोई शत्रु नहीं
भारत पर 100% टैरिफ की राह आसान : अमेरिकी सदन में बिल पास, कई उत्पाद हो सकते हैं महंगे
बगरू में पॉली प्रोडक्ट्स फैक्ट्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 15 दमकलों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू