राजस्थान कांग्रेस में इस महीने हो सकते हैं बड़े संगठनात्मक बदलाव, बड़े नेताओं को भी मिलेगी नई जिम्मेदारी

निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी

राजस्थान कांग्रेस में इस महीने हो सकते हैं बड़े संगठनात्मक बदलाव, बड़े नेताओं को भी मिलेगी नई जिम्मेदारी

डोटासरा ने कहा था कि जो काम नहीं कर रहे हैं उन्हें संगठन के पदों से हटाया जाएगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी।

जयपुर। कांग्रेस के दिल्ली में नए मुख्यालय भवन का उद्घाटन करने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस में भी संगठनात्मक रूप से बदलाव होने वाले हैं। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पिछले दिनों राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी सुखजिंद सिंह रंधावा से भी मुलाकात कर चुके हैं। 
राजस्थान कांग्रेस की बात करें, तो कई अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों में भी बदलाव होंगे। उपचुनावों के दौरान प्रदेश में कई पदाधिकारियों के निष्क्रिय होने की शिकायतें भी आई थीं। इस पर डोटासरा ने कहा था कि जो काम नहीं कर रहे हैं उन्हें संगठन के पदों से हटाया जाएगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी।

 राजस्थान में होने वाले इन बदलावों में उदयपुर चिंतन शिविर के फैसलों की पूरी झलक देखने को मिलेगी। इसमें युवाओं और महिलाओं को ज्यादा मौके मिल सकते हैं। इसके अलावा कई नए चेहरों को भी संगठन में मौका दिया जाएगा। ऐसे चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है, जिनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है।

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

 पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था  पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था 
चुरू जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी देने के मामले में आरोपी शाहरुख उर्फ...
अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं