FSL में बड़ा फेरबदल : निदेशक अजय शर्मा APO, डॉ. आर.के. मिश्रा बने नए निदेशक
कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने का प्रयास
राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं। FSL के निदेशक डॉ. अजय शर्मा को एपीओ (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है, वहीं डॉ. आर.के. मिश्रा को FSL का नया निदेशक नियुक्त।
जयपुर। राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सरकार ने कई अहम बदलाव किए हैं। FSL के निदेशक डॉ. अजय शर्मा को एपीओ (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है, वहीं डॉ. आर.के. मिश्रा को FSL का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, विभाग में नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। श्री हरिनारायण, डॉ. बैजू माथुर और श्री बलवंत को FSL में प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, FSL की पुरानी प्रमुख टीम को गंभीर शिकायतों के चलते हटाया गया है। इन शिकायतों में कार्यप्रणाली में अनियमितता और प्रशासनिक खामियों की बात सामने आई थी, जिसके बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाया। गृह विभाग का मानना है कि इस बदलाव से FSL की कार्यक्षमता में सुधार होगा और जांच प्रक्रियाओं में पारदर्शिता तथा गति आएगी।

Comment List