अनाथ बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान, मालवीय नगर संभाग ने भेंट की उपयोगी सामग्री
सभी अतिथियों ने सेवा और मानवता के महत्व पर विचार व्यक्त किए
जयपुर। दिगम्बर जैन महासमिति मालवीय नगर संभाग की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए आशा भवन अनाथाश्रम में कपड़े एवं अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई। इस सेवा कार्य के माध्यम से अनाथ बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया गया। संभाग अध्यक्ष अजीत बड़जात्या एवं शकुन बड़जात्या ने बताया कि कार्यक्रम में दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल के निवर्तमान अध्यक्ष उत्तम कुमार पांड्या एवं सरोज पांड्या सहित रंजना बोहरा, सहसचिव विनोद जैन-मधु जैन, युवा प्रकोष्ठ मंत्री कोणार्क काला, सांस्कृतिक सचिव शैफाली जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद जैन, रमेश पहाड़िया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने सेवा और मानवता के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कोषाध्यक्ष अरुण काला एवं मंजू काला ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सामग्री वितरण के बाद सभी ने सामूहिक रूप से अल्पाहार ग्रहण किया।

Comment List