बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित

सूचना के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की

एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले खाजूवाला निवासी रामलाल मेघवाल की शनिवार को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। वह 80% से अधिक झुलस गया था। रामलाल ने एक महिला से प्रताड़ना और पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाया था। परिजनों ने न्याय न मिलने से आत्मदाह का कदम उठाने की बात कही, जबकि पुलिस का कहना है कि जांच में कुछ नहीं मिला।

जयपुर। बीकानेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने शुक्रवार को आत्मदाह करने वाले रामलाल मेघवाल ने इलाज के दौरान शनिवार को जयपुर में दम तोड़ दिया। वह कई महीनों से न्याय के लिए पुलिस अफसरों के चक्कर लगा रहा था। जब उसको न्याय नहीं मिला, तो उसने मौत का रास्ता चुन लिया। खाजूवाला निवासी रामलाल मेघवाल 80 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था, जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर बन गई थी। आत्मदाह करने से पहले उसका आरोप था कि एक महिला उसे लगातार प्रताड़ित कर रही थी, लेकिन बार-बार सूचना के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

यहां पहुंची खबरों के अनुसार बीकानेर एसपी ऑफिस में दोपहर खाजूवाला के 4 बीजेएम निवासी रामलाल पहुंचा और अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का तथा आग लगा ली। वह आग की लपटों के बीच चिल्लाता हुआ एसपी आॅफिस की गैलरी में भागा और एएसपी सिटी के कार्यालय तक पहुंच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में कंबल और कपड़े डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक उसका शरीर बुरी तरह जल चुका था। उसको पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ  कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित को ही चक्कर कटवाए, जिससे हताश होकर उसने आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाया।

रामलाल मेघवाल ने पहले सूचना दी थी, लेकिन बाद में उसने स्वयं लिखित में दिया था कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। सीओ सिटी ने भी इस शिकायत की जांच की थी, लेकिन उसमें कुछ नहीं निकला।

कावेन्द्र सिंह सागर, पुलिस अधीक्षक, बीकानेर

Read More सिंधी भाषा संस्करण का विमोचन, कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी विशिष्ट अतिथि

Tags: office

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर