उद्घाटन के बाद मंडोर अस्पताल पर ताला : स्टाफ और संसाधनों का अभाव, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
सरकार तुरंत ताला खोले और संसाधन उपलब्ध कराए।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 20 करोड़ की लागत से बने 200-बेड नए भवन का वर्चुअल लोकार्पण हुआ, लेकिन तुरंत ताला लगा दिया गया। स्टाफ-संसाधनों के अभाव में रोजाना करीब 800 मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा। गहलोत ने सरकार से भवन खोलकर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि जोधपुर के मंडोर जिला अस्पताल के 200 बेड वाले नए भवन का केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने वर्चुअल लोकार्पण किया, लेकिन उद्घाटन के तुरंत बाद भवन पर ताला जड़ दिया गया। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन में जरूरी स्टाफ और संसाधनों के अभाव में हर दिन औसतन 800 ओपीडी मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा।
गहलोत ने कहा कि अस्पताल अभी भी पुराने भवन से चल रहा है। गहलोत ने डिगाड़ी, प्रताप नगर और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के अस्पतालों की भी यही स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया, पर स्टाफ और सुविधाएं नहीं मिलीं। भाजपा सरकार के लिए उद्घाटन इवेंट है, जनता की सेहत प्राथमिकता नहीं। यह जोधपुर की जनता के साथ धोखा है। सरकार तुरंत ताला खोले और संसाधन उपलब्ध कराए।
Tags: Inauguration
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Sep 2026 19:01:55
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...

Comment List