रेरा में मैनपावर का बदलेगा ढांचा, पुराने पदों की संख्या में भारी कटौती

नई भर्ती के टेंडर में पदों का पुनर्गठन

रेरा में मैनपावर का बदलेगा ढांचा, पुराने पदों की संख्या में भारी कटौती
राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में कर्मचारियों की भर्ती और मैनपावर का ढांचा बदलने की तैयारी है। प्राधिकरण ने नई मैनपावर भर्ती के लिए पदों की संख्या और योग्यता में बदलाव को मंजूरी दी है।

जयपुर। राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में कर्मचारियों की भर्ती और मैनपावर का ढांचा बदलने की तैयारी है। प्राधिकरण ने नई मैनपावर भर्ती के लिए पदों की संख्या और योग्यता में बदलाव को मंजूरी दी है।

इसके तहत कुछ पदों की संख्या बढ़ाई गई है, तो कुछ में कटौती की गई है। खास बात यह है कि अब तक एक ही श्रेणी में शामिल मल्टी टास्किंग स्टाफ  (एमटीएस) को दो अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर एमटीएस और चपरासी के पद बनाए जाएंगे। रिसेप्शनिस्ट का पद पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। प्राधिकरण की अध्यक्ष वीनू गुप्ता की अध्यक्षता में हुई 24वीं बैठक में मैनपावर के पुनर्गठन का प्रस्ताव मंजूर किया गया। नए टेंडर में वरिष्ठ कंप्यूटर ऑपरेटर के पद 5 से बढ़ाकर 8 और कंप्यूटर ऑपरेटर के पद 11 से बढ़ाकर 12 किए जाएंगे। जूनियर असिस्टेंट के 3 पदों को बढ़ाकर 5 किया गया है।

एमटीएस के पदों में बड़ी कटौती :

दूसरी ओर एमटीएस के पदों में बड़ी कटौती की गई है। मौजूदा व्यवस्था में 17 पदों के मुकाबले नए टेंडर में 5 एमटीएस रखे जाएंगे। चपरासी के 5 से बढ़ाकर 15 पद किए गए हैं। ड्राइवर के 4 पद यथावत रहेंगे। स्टेनो के 3 और सफाईकर्मी के 2 पद भी बरकरार रखे गए हैं। वरिष्ठ सहायक के पदों का भी पुनर्गठन किया गया है।

Read More विधायक 4 बार, एक बार सांसद... जसवंत यादव के निधन से राजस्थान की राजनीति में शोक

5 साल रेरा में काम का अनुभव भी जरूरी :

Read More राजस्थान कांग्रेस की 6 महीने से दिल्ली में अटकी कार्यकारिणी, पंचायत चुनाव के बाद खुलेगा रास्ता

नई भर्ती में कुछ पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता भी तय की गई है। वरिष्ठ आर्किटेक्ट, वरिष्ठ सहायक और एमटीएस-कार्यालय सहायक से संबंधित प्रस्तावित पदों में पांच साल रेरा में काम करने का अनुभव रखने की शर्त शामिल की गई है। इससे नई भर्ती में सामान्य अनुभव के साथ रेरा के कामकाज का अनुभव भी महत्वपूर्ण होगा।

Read More जलदाय विभाग की लापरवाही पर सवाल, बिना सूचना पानी बंद होने से लोग परेशान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट  Weather Update : राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, उत्तर-पश्चिमी जिलों में बारिश का अलर्ट 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के 10 से...
दिल्ली की हवा बनी 'जहर', लोगों की सांसों पर संकट अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
महादेव सट्टा ऐप मामला : सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, 7 दिन की ईडी रिमांड पर, दोनों पक्षों के बीच देर शाम तक चली बहस
इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव : चांदी सस्ती और जेवराती सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
बुजुर्गों से युवाओं तक मतदान का उत्साह, 100 वर्षीय बद्री बाई ने डाला वोट
40 विला की जांच पहुंची प्रदूषण नियंत्रण मंडल, आईएएस शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की फाइलें तलब
रेलवे का बदलाव, RAC टिकट का दशकों पुराना सिस्टम हो सकता है बंद