महिला उद्यमियों को दिया डिजिटल मार्केटिंग का मंत्र, हर प्रदर्शनी में होगी डिजिटल ट्रेनिंग
प्रत्येक हाट व प्रदर्शनी में अनिवार्य होगी ट्रेनिंग
जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि डिजिटल तकनीक के जरिए महिला उद्यमी अपने उत्पादों को देश-दुनिया के बाजार तक पहुंचाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज केवल उत्पाद तैयार करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी सही ब्रांडिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिक्री जरूरी है। जवाहर कला केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय अमृता हाट में भाग ले रही महिला उद्यमियों के लिए शनिवार को रंगायन सभागार में डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला हुई।
हर प्रदर्शनी में होगी डिजिटल ट्रेनिंग
दिया कुमारी ने कहा कि पिछली बार अमृता हाट के दौरे के दौरान सामने आया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों की आॅनलाइन बिक्री कम करती हैं। उन्होंने घोषणा की कि राज्य और जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रत्येक प्रदर्शनी में डिजिटल मार्केटिंग और वित्तीय साक्षरता की कार्यशालाएं अनिवार्य रूप से आयोजित होंगी।
स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल, लोकल फॉर ग्लोबल के मंत्र को अपनाकर राजस्थान के हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है।

Comment List