मैराथन से एक तीर से कई निशाने :  पर्यटन की दृष्टि से वैश्विक नक्शे पर मिलेगा फायदा, हुड्डा ने कहा- सरिस्का बाघ अभयारण्य से पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

एक बार फिर अलवर पसंदीदा जिला बनेगा

मैराथन से एक तीर से कई निशाने :  पर्यटन की दृष्टि से वैश्विक नक्शे पर मिलेगा फायदा, हुड्डा ने कहा- सरिस्का बाघ अभयारण्य से पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

हुड्डा ने कहा कि ऐसा उत्साह पहली बार देखा है। ऐसा लगा कि अलवर शहर के युवा, महिलाएं और बालिकाएं इस आयोजन में भागीदार बने हों।

अलवर। टाइगर मैराथन दौड़ के ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा है कि अलवर मैराथन के आयोजन के जरिए एक तीर से कई निशाने साधते हुए फिट इंडिया, बाघ संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया है। हुड्डा ने राजस्थान में अलवर में टाइगर मैराथन कार्यक्रम के आयोजन के बाद कहा कि पर्यटन की दृष्टि से वैश्विक नक्शे पर अलवर को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह आगामी आयोजन में पुख्ता तैयारी से आएंगे, तब तक निश्चित रूप से इस आयोजन को और भव्य बनाने के प्रयास होंगे। हुड्डा ने कहा कि ऐसा उत्साह पहली बार देखा है। ऐसा लगा कि अलवर शहर के युवा, महिलाएं और बालिकाएं इस आयोजन में भागीदार बने हों।

हुड्डा ने कहा कि अलवर बहुत खूबसूरत शहर है और अलवर का सरिस्का बाघ अभयारण्य एनसीआर का सबसे नजदीक अभयारण्य है, जिससे पर्यटन को काफी बढ़ावा मिल रहा है और मिलेगा। अलवर में फिल्म शूटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा की फिल्म की शूटिंग के लिहाज से भी अलवर काफी अच्छा शहर है। हुड्डा ने कहा कि आज मैराथन का जो आयोजन हुआ है, इससे यह दुनिया के नक्शे पर जाएगा, तो निश्चित रूप से उससे प्रेरित होकर फिल्मी शूटिंग के लिए एक बार फिर अलवर पसंदीदा जिला बनेगा।

Tags: marathon

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर
अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला वॉर पावर्स रेजोल्यूशन 47-53 के अंतर से गिर गया...
औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश
बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई
अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर
ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना