दीपावली पर लोगों से गुलजार रहे बाजार, आज होगा घर-घर लक्ष्मी का आह्वान

अन्नकूट पर लगेगा नए अनाजों का भोग

दीपावली पर लोगों से गुलजार रहे बाजार, आज होगा घर-घर लक्ष्मी का आह्वान
दीपावली का महापर्व रविवार को प्रदोष काल में मनाया जाएगा। घर-घर मां लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना होगी। रोशनी से बाजार जगमगा रहे हैं। वहीं, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनेगा। मंदिरों में गिरिराज महाराज की पूजा के साथ भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।

जयपुर। धन-धान्य की अधिष्ठात्री महालक्ष्मी को समर्पित दीपावली का महापर्व रविवार को प्रदोष काल में मनाया जाएगा। घर-घर में मां महालक्ष्मी के साथ भगवान गणेश और सरस्वती का पूजन कर श्रद्धालु सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। बाजार रोशनी से जगमग और खरीददारों से अटे हुए हैं।

अन्नकूट पर लगेगा नए अनाजों का भोग

दीपोत्सव के दौरान 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा।  घरों और मंदिरों में गोबर से भगवान गिरिराज का प्रतीकात्मक स्वरूप बनाकर पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। इस दिन गौक्रीड़ा और बलिराज पर्व मनाने की भी परंपरा है।

Tags: markets

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी
रेलवे स्टेशन पर अब कचरे की निगरानी स्मार्ट तकनीक से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट...
दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
खड़गे से राहुल तक... दीपावली पर किसके संदेश में छिपा खास सियासी संदेश?
त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान
केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल
हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पीठासीन अधिकारी और रीडर्स को ट्रेनिंग की बताई जरूरत