दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या
लव मैरिज की और वैशाली नगर में रहने लगे
भारती की मां राजबाला बोली बेटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी लगाई थी।
जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में तीन साल से प्रेम विवाह कर पति के साथ रह रही विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका भारती कंवर निवासी कोटपुतली ने 21 जुलाई को आकाश सिंह नाम के युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी कि आरोपित ने तीन साल पहले उसकी बेटी से लव मैरिज की और वैशाली नगर में रहने लगे।
पिछले कई दिनों से आकाश सिंह उसे दहेज के परेशान कर रहा था। भारती की मां राजबाला बोली बेटी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी लगाई थी। जिसे देखकर घबराहट हुई तो उन्होंने कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं किया। दूसरे दिन आत्महत्या करने की जानकारी मिली। इसके बाद मां जयपुर पहुंची और दामाद आकाश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 10:33:07
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...

Comment List