मारुति सुज़ुकी ने बनाया नया रिकॉर्ड : एक साल में 502 सर्विस टचपॉइंट्स जोड़े,देशभर में सर्विस नेटवर्क 5,926 तक पहुंचा

3000 शहरों-कस्बों में ग्राहकों को मिल रही सुविधा

मारुति सुज़ुकी ने बनाया नया रिकॉर्ड : एक साल में 502 सर्विस टचपॉइंट्स जोड़े,देशभर में सर्विस नेटवर्क 5,926 तक पहुंचा

मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में सर्विस नेटवर्क विस्तार के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित। कंपनी ने एक ही वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 502 नए सर्विस टचपॉइंट्स जोड़कर अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की है।

जयपुर। मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में सर्विस नेटवर्क विस्तार के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने एक ही वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 502 नए सर्विस टचपॉइंट्स जोड़कर अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की है। इस विस्तार के साथ कंपनी का कुल आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क बढ़कर 5,926 टचपॉइंट्स तक पहुंच गया है, जिससे अब मारुति सुज़ुकी देश के 3,000 शहरों और कस्बों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को वाहन स्वामित्व के पूरे सफर में बेहतर अनुभव और मानसिक संतुष्टि प्रदान करना है। इसी दिशा में महानगरों के साथ-साथ छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार सर्विस नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है।

नए जोड़े गए सर्विस टचपॉइंट्स में एरीना और नेक्सा वर्कशॉप, मारुति सुज़ुकी सेल्स एंड सर्विस पॉइंट्स (MSSSP), सर्विस-ऑन-व्हील्स और बॉडीशॉप-ऑन-व्हील्स जैसे आधुनिक फॉर्मेट शामिल हैं, जो ग्राहकों को सुविधाजनक और तेज सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हिसाशी ताकेउचि ने कहा कि ग्राहकों के लिए यह सबसे बड़ी राहत होती है कि जरूरत के समय उन्हें आसानी से सर्विस और स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध हों। उन्होंने बताया कि कंपनी लगातार नवाचार और विस्तार के जरिए ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग