जयपुर के बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र में कूलर फैक्ट्री में भीषण आग : 40 दमकलों ने 4 घंटे में पाया काबू, जानें पूरा मामला

सुरक्षा के चलते ट्रैफिक किया गया डायवर्ट 

जयपुर के बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र में कूलर फैक्ट्री में भीषण आग : 40 दमकलों ने 4 घंटे में पाया काबू, जानें पूरा मामला

बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र में कूलर-पंखे बनाने वाली तीन मंजिला प्लास्टिक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लगी। फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर गैस सिलेंडर होने से खतरा बढ़ा। 40 से अधिक दमकल वाहन और TTL वाहन के जरिए चार घंटे में आग पर काबू पाया।

जयपुर। बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कूलर और पंखे बनाने वाली तीन मंजिला प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल पर गैस सिलेंडर रखे होने से स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी। सूचना मिलते ही शहर के कई फायर स्टेशनों से 40 से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि फैक्ट्री में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

आग बुझाने में 40 से ज्यादा दमकल गाड़ियां लगीं :

बिंदायका औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कूलर और पंखे बनाने की यह फैक्ट्री व्यवसायी रमेश लखवानी की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की सूचना मिलते ही बिंदायका, बगरू, झोटवाड़ा और मानसरोवर फायर स्टेशनों से करीब 40 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके साथ ही निजी पानी के टैंकरों की भी मदद ली गई। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में चार घंटे से अधिक का समय लगा।

Read More कांग्रेस अब हो चुकी मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस : एआई सम्मेलन में देश को बेइज्जत करने का किया नाटक, मोदी ने कहा- सेना को कमजोर करना कांग्रेस की पुरानी आदत

तीसरी मंजिल पर रखे थे गैस सिलेंडर :

Read More जूली की मां के निधन पर नेताओं ने जताया शोक, बाथरूम में गिरने के बाद हो गई थीं बेहोश

फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर कई गैस सिलेंडर रखे होने के कारण हादसे का खतरा और बढ़ गया था। सिविल डिफेंस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के अंदर से 11 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए, जिससे संभावित बड़े विस्फोट को टाल दिया गया।

Read More मोदी आज अजमेर आएंगे, राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभांरभ करेंगे

विशेष वाहन TTL की मदद से ऊपर से बुझाई आग :

आग की तीव्रता को देखते हुए जयपुर से फायर ब्रिगेड का विशेष वाहन TTL (टर्नटेबल लैडर) भी मौके पर बुलाया गया। इस हाईटेक वाहन की मदद से दमकलकर्मी तीन मंजिला इमारत के ऊपर तक पहुंच सके और ऊपर से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में सफलता मिली।

फैक्ट्री के फायर फाइटिंग उपकरण मिले एक्सपायरी :

जांच के दौरान फैक्ट्री में लगाए गए कई फायर फाइटिंग उपकरण एक्सपायरी डेट के पाए गए। इससे आग बुझाने में शुरुआती स्तर पर कठिनाई बढ़ गई। दमकलकर्मियों को फैक्ट्री के अंदर पहुंचने के लिए जेसीबी की मदद से इमारत का पिछला हिस्सा तोड़ना पड़ा, जिसके बाद अंदर जाकर आग बुझाने का काम तेज किया गया।

सुरक्षा के चलते ट्रैफिक किया गया डायवर्ट :

घटना के दौरान एहतियात के तौर पर आसपास के औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को बंद कर दिया गया था। पुलिस ने इलाके का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
एमजेआरपी के व्यूजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका संग्रहालय का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक दौरा किया।
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं