आरजीएचएस में कार-टी सेल थेरेपी शामिल, अधिकतम 30 लाख रुपए की सीमा तय

छुट्टी के बाद 30 दिन की दवाइयां शामिल

आरजीएचएस में कार-टी सेल थेरेपी शामिल, अधिकतम 30 लाख रुपए की सीमा तय
सरकार ने कैंसर के अत्याधुनिक उपचार CAR-T सेल थेरेपी को RGHS पैकेज में शामिल कर दिया है। पात्र लाभार्थियों को थेरेपी के लिए अधिकतम 26 लाख और सहायक उपचार के लिए 4 लाख रुपए तक मिलेंगे। यानी कुल 30 लाख रुपए तक का कवर मिलेगा। सुविधा RGHS लाभार्थियों के साथ पेंशनर्स को भी तत्काल प्रभाव से मिलेगी।

जयपुर। राज्य सरकार ने कैंसर के उपचार में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक कार-टी सेल थेरेपी को राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के पैकेज में शामिल कर लिया है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह सुविधा स्वास्थ्य देखभाल नेटवर्क प्रदाताओं के माध्यम से उपचार लेने वाले पात्र लाभार्थियों को मिलेगी। सरकार ने कार-टी सेल निर्माण की लागत के लिए अधिकतम 26 लाख रुपए अथवा वास्तविक लागत, जो भी कम हो, निर्धारित की है। इसके अलावा सहायक उपचार एवं जटिलताओं के प्रबंधन के लिए अधिकतम 4 लाख रुपए अथवा वास्तविक लागत, जो भी कम हो, देय होगी।

इसमें टोसीलिजुमैब, आईवीआईजी, अस्पताल में भर्ती तथा छुट्टी के बाद 30 दिन की दवाइयां शामिल हैं। इस तरह उपचार के लिए कुल अधिकतम प्रभार्य दर 30 लाख रुपए अथवा वास्तविक लागत, जो भी कम हो, तय की गई है। यह निर्णय स्वास्थ्य लाभ अधिकारिता समिति की अनुशंसा और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, जयपुर की सिफारिश के आधार पर राजस्थान सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम, 2013 के तहत लिया गया है। इसका लाभ आरजीएचएस लाभार्थियों के साथ राजस्थान राज्य पेंशनर्स चिकित्सा रियायत योजना, 2021 के तहत चिकित्सा सुविधा लेने वाले पेंशनर्स को भी मिलेगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Tags: limit

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय