सफाई व्यवस्था को हाईटेक रफ्तार, जयपुर को मिली मैकेनिकल लिटर पिकर मशीनें

शहर में सामान्य सफाई व्यवस्था बहाल

सफाई व्यवस्था को हाईटेक रफ्तार, जयपुर को मिली मैकेनिकल लिटर पिकर मशीनें
राजधानी जयपुर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नगर निगम ने पहली बार 1500 लीटर क्षमता वाली पांच मैकेनिकल लिटर पिकर मशीनों को मैदान में उतारा। इन अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग उन स्थानों की सफाई के लिए किया जा रहा है, जहां जेसीबी, लोडर, मैकेनिकल रोड स्वीपर जैसी बड़ी मशीनें नहीं पहुंच पातीं।

जयपुर। राजधानी जयपुर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में नगर निगम ने पहली बार 1500 लीटर क्षमता वाली पांच मैकेनिकल लिटर पिकर मशीनों को मैदान में उतारा है। इन अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग उन स्थानों की सफाई के लिए किया जा रहा है, जहां जेसीबी, लोडर, मैकेनिकल रोड स्वीपर जैसी बड़ी मशीनें नहीं पहुंच पातीं। नगर निगम के अनुसार इन मशीनों का इस्तेमाल व्यावसायिक क्षेत्रों, मुख्य सड़कों के किनारे, पैदल मार्गों, डिपो पर जमा होने वाले कचरे, ट्रांसफॉर्मरों के नीचे, फुटपाथों तथा अन्य संकरे और दुर्गम स्थानों से कचरा उठाने के लिए किया जा रहा है।

1500 लीटर क्षमता वाली ये मशीनें कम समय में अधिक मात्रा में कचरा एकत्र कर सफाई व्यवस्था को गति दे रही हैं। उधर, सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल बुधवार देर रात समाप्त हो गई। इसके बाद गुरुवार सुबह से अधिकांश सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए और शहर के अधिकांश इलाकों में सफाई अभियान फिर से शुरू कर दिया गया। हालांकि लगातार कई दिनों तक सफाई प्रभावित रहने के कारण कुछ क्षेत्रों में अब भी कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। नगर निगम का दावा है कि अतिरिक्त संसाधनों और नई मशीनों की मदद से जल्द ही पूरे शहर में सामान्य सफाई व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोहन यादव पर लगे घोटालों के आरोपों पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक, कांग्रेस ने साधा निशाना मोहन यादव पर लगे घोटालों के आरोपों पर भाजपा की चुप्पी आश्चर्यजनक, कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर लगे कथित जमीन घोटाले के आरोपों को गंभीर बताते हुए भाजपा से जवाब...
Gold And Silver : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
कतर की मध्यस्थता रंग लाई: दोहा में अमेरिका-ईरान की अप्रत्यक्ष बातचीत बढ़ी आगे, जल्द होगी अगली बैठक
मणिपुर को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर वार, कहा- लोग आज भी हिंसा की कीमत चुका रहे हैं, हजारों परिवार हुए तबाह
राजस्थान में 7 दिन की देरी से मानसून की एंट्री, 25 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
डेटा एनालिटिक्स से खुला फर्जी जीएसटी पंजीकरण का खेल, 32 पंजीकरण मिले अवैध
सनसनी खबर: चाय की चुस्की बनी युवक की मौत का कारण, जानें 12वीं के छात्र की चाय ने कैसे ली जान ?