सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल

संरक्षण प्रयासों और सामने आ रही चुनौतियों से अवगत कराना

सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में मीडिया कार्यशाला और सफारी आयोजित। मीडिया प्रतिनिधियों को बाघ संरक्षण, वन प्रबंधन और वन्यजीव गतिविधियों की जानकारी। कार्यशाला के बाद जंगल सफारी कराई जाएगी।

जयपुर। अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर विशेष मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों को सरिस्का टाइगर रिजर्व में चल रही विभिन्न गतिविधियों, संरक्षण प्रयासों और सामने आ रही चुनौतियों से अवगत कराना है।

कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से सरिस्का टाइगर रिजर्व परिसर में होगा। इसमें मीडिया कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ और अधिकारी सरिस्का में बाघ संरक्षण, वन प्रबंधन और वन्यजीवों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इसके बाद मीडिया प्रतिनिधियों को सरिस्का टाइगर रिजर्व में सफारी कराई जाएगी, जिसमें उन्हें जंगल के प्राकृतिक वातावरण, वन्यजीवों और संरक्षण कार्यों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा।

फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार ने कहा कि इस पहल से मीडिया के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सरिस्का की चुनौतियों व उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर सामने लाने में मदद मिलेगी।

Read More गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में आज दर्ज होंगे बयान, आरोपी अभी फरार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस-सपा पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि दोनों दल एससी, एसटी, ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों...
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र
घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा में उपसभापति पैनल में शामिल : सीपी राधाकृष्णन ने किया गठन, कई दलों के सदस्यों को भी दी जिम्मेदारी